सितारगंज (अश्वनी दीक्षित)शक्ति फार्म के सुरेंद्रनगर में शिव भक्तों द्वारा बाबा तारकनाथ धाम में भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरा क्षेत्र “जय बाबा भोलेनाथ” के जयकारों से गूंज उठा शिव बारात बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल के बीच निकाली गई, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय जायसवाल ने कहा कि वह अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें हर वर्ष बाबा तारकनाथ धाम में आने और शिव बारात में शामिल होने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि हर साल सैकड़ों की संख्या में लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ इस आयोजन में भाग लेते हैं, और शिव बारात के उपरांत प्रसाद का वितरण भी किया जाता है। यह आयोजन हर वर्ष एक यादगार बन जाता है वहीं विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत भी अपने दल-बल के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और सभी ने बाबा भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की।

