आदरणीय पत्रकार बंधुओं एवं समस्त मीडिया प्रतिनिधियों, सादर नमस्कार।
*बड़े हर्ष एवं श्रद्धा के साथ अवगत कराना है कि श्री बालाजी धाम, रुद्रपुर के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 14 से 24 नवंबर 2026 तक 11 दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह तथा विशाल भंडारे के साथ आयोजन किया जा रहा है*।
*पत्रकार वार्ता हेतु विशेष आमंत्रण*
*महोत्सव एवं प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करने हेतु 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11:30 बजे श्री बालाजी धाम परिसर में पत्रकार वार्ता आयोजित की जा रही है*।
*आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं से सादर आग्रह है कि पत्रकार वार्ता में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करें। साथ ही, अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं मीडिया माध्यमों के जरिए इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुँचाकर इसे सफल एवं यादगार बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें*।
आपका सहयोग हमारे इस धार्मिक संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सादर आमंत्रण। 🙏
श्री बालाजी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.), रुद्रपुर
📍 स्थान: श्री बालाजी धाम, एमेनिटी स्कूल के पीछे, गदरपुर रोड, रुद्रपुर।
संपर्क:
भारत भूषण चुघ – 9759002000
विजय भूषण गर्ग – 9837045864
