सितारगंज में बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में एक भव्य और विशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस तिरंगा चौराहे से शुरू होकर अंबेडकर पार्क, चींती माजरा तक पहुंचा रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और पूरा शहर “जय भीम” के नारों से गूंज उठा। जनसैलाब के रूप में लोग अंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि आज के समय में हमारे बच्चों को आगे बढ़ाने की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा और सही प्रेरणा देना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिससे वे भविष्य में सफल बन सकें उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बेहद खुशी हो रही है कि बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि हर वर्ष बढ़-चढ़कर इस आयोजन में भाग लें और अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझे इस मौके पर महिलाओं और पुरुषों के हाथो में बाबा भीमराव अंबेडकर की फोटो लेकर नाचते गाते जुलूस में उपस्थित रहे अंबेडकर पार्क में बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ी पुस्तकों की स्टाल भी लगाई गई जिन पुस्तकों को वहां उपस्थित क्षेत्रवासी बड़े ही चाहा के साथ खरीद रहे थे साथ ही छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर नाटक व डांस की प्रस्तुति भी की गई जिन्होंने दर्शकों का मन जीत लिया।



