Spread the love

गदरपुर। सिखों धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर सकैनिया क्षेत्र की संगत ने भव्य और विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया।
शनिवार को डेरा बाबा भुम्मणशाह मंदिर परिसर में स्थित गुरुद्वारा साहिब से गुरबाणी पाठ एवं अरदास के उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई एवं पांच प्यारों के दिशा निर्देशन में प्रारंभ किया गया । नगर कीर्तन देर शाम मजराझुन्नी स्थित गुरुद्वारे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में संगतों ने पंज प्यारों और गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी साहिब के दर्शन किए।
बोले सो निहाल,सत श्री अकाल के जयघोष से पूरा नगर क्षेत्र गुंजायमान हो गया। नगर कीर्तन में फेयरलेस गतका ग्रुप के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर संगत को दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर कर दिया। उनके पीछे पंजाब से आए पाइप बैंड,श्री गुरु हरगोबिंद साहिब पब्लिक स्कूल अब्दुल्ला नगर के बच्चे और बड़ी संख्या में संगत श्रद्धा भाव से शबद कीर्तन करते चल रही थी। महिलाओं ने झाड़ू लगाकर सेवा की जबकि श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर पालकी साहिब का स्वागत और दर्शन किए। रागी भाई चरणजीत सिंह द्वारा अपने जत्थे के साथ गुरबाणी शबद कीर्तन करके संगत को शुभकामनाएं प्रदान कीं , नगर कीर्तन में विभिन्न गुरुद्वारों की धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर कीर्तन का मझरा मरदान,कुईखेड़ी,बरेली नगर नंबर दो, राजपुरा नंबर दो और सकैनिया मुख्य बाजार में जगह-जगह स्वागत किया गया।इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा,पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश कंबोज,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुडिया,ग्रंथी सिमरन सिंह, टेकचंद कंबोज,पृथ्वी बजाज, राकेश कुमार,सचिन कुमार, हरनाम चंद,हरबंस सिंह,राकेश कंबोज,बलदेव सिंह,अमन कंबोज,डॉ देशराज सहित तमाम संगत शामिल रही।

You cannot copy content of this page