Spread the love

सितारगंज उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सितारगंज पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया और कहा कि बेलगाम महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, जबकि बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। कांग्रेसजनों द्वारा किए गए भव्य स्वागत के बाद आयोजित बैठक में यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए जनसमस्याओं से मुंह मोड़ रही है, जिससे किसान, मजदूर, छात्र, युवा और व्यापारी सभी वर्ग त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सितारगंज क्षेत्र में औद्योगिक विकास, सड़क, शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए, जिन्हें भाजपा सरकार ने ठप कर दिया। आर्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर अभी से जनता के बीच संघर्ष तेज करने और भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, मुख्तयार अंसारी, प्रधान दिलबाग सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। देर सायं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी मंडी के पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह के आवास भी पहुंचे।

You cannot copy content of this page