गदरपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक द्वारा थाने में तहरीर देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी के विरुद्ध नशे की हालत में अभद्र और संवैधानिक भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई की मांग की है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.विवेक सिंह ने थाने में दी गई तहरीर के आधार पर बताया कि वह बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर 3 माह से कार्यरत है उनकी 24 घंटे की आकस्मिक ड्यूटी है गत दिवस सायं काल 7:15 बजे डॉ .संजीव सरना ने उन्हें अपने ऑफिस में बुलाया नशे की हालत में डॉ. सरना द्वारा अभद्र एवं असंवैधानिक भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी जब वह उनके ऑफिस से बाहर आ रहा था तो पीछे से आकर उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी उन्होंने बताया डॉ .सरना पूर्व में भी दो बार उनके साथ तथा अन्य चिकित्सकों के साथ ऐसी हरकत कर चुके हैं जिसकी शिकायत‌ लिखित में समय-समय पर मुख्य चिकित्साधिकारी को दी जा चुकी है । उन्होंने तहरीर की प्रति मुख्य चिकित्साधिकारी उधम सिंह नगर, जिलाधिकारी उधम सिंह नगर ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर को भी प्रेषित की है । वहीं डॉक्टरो द्वारा कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठकर विरोध जताया जा रहा है। इधर डॉक्टर संजीव सरना ने अपने खिलाफ साजिश रचे जाने की बात करते हुए कहा कि उनके द्वारा ऐसा कोई अभद्र व्यवहार आदि नहीं किया गया है केवल उन्हें बदनाम करने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हटाने की साजिश रची जा रही है उन्होंने कहा कि डॉक्टरों द्वारा मरीज को बाहर से दवा लिखकर लाने की बात की जाती है जिस पर उन्हें कई बार टोक जा चुका है परंतु उनके द्वारा उनकी चेतावनी को हमेशा नजरअंदाज किया गया और उन्हें हटाने के लिए उनके विरुद्ध साजिश रची जा रही है। मौके पर पहुंचे सीएमओ मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुन ली गई है दो-तीन दिन में वह अपना फैसला सुनाएंगे और डॉक्टर को कम पर वापस आने के आदेश दे दिए हैं।

प्रभारी चिकित्साधिकारी के विरुद्ध डॉक्टर धरने पर चिकित्साधिकारी ने बताया कि उनके विरुद्ध रची जा रही है साजिश