Spread the love

पत्रकारों की लेखनी को मंच; व्ही ओ एम के कार्यों को देश-विदेश तक पहुंचाने का संकल्प

नई दिल्ली : वॉइस ऑफ मीडिया, व्ही ओ एम इंटरनेशनल फोरम के राष्ट्रीय अधिवेशन में ‘वॉइस ऑफ मीडिया वर्ल्ड’ विशेष पत्रिका का मान्यवर प्रमुख वक्ताओं एवं पदाधिकारियों के हाथों उत्साहपूर्वक विमोचन किया गया। पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों, संगठन के कार्यों, पत्रकारों की समस्याओं, सामाजिक उपक्रमों तथा नए और युवा पत्रकारों की लेखनी को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस पत्रिका की शुरुआत की गई है।
‘वॉइस ऑफ मीडिया वर्ल्ड’ केवल संगठन की गतिविधियों की जानकारी देने वाली पत्रिका तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पत्रकारों, उप-पत्रकारों, नवोदित लेखकों और व्ही ओ एम के सदस्यों को अपनी लेखनी एवं विचार व्यक्त करने का प्रभावी मंच उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। भारत के साथ-साथ दुनिया भर में वॉइस ऑफ मीडिया द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों और उपक्रमों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराने का भी उद्देश्य है।
इस पत्रिका में वॉइस ऑफ मीडिया एवं व्ही ओ एम इंटरनेशनल फोरम के माध्यम से संचालित विभिन्न उपक्रमों, पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर संगठन की भूमिका, संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा पत्रकारिता के बदलते स्वरूप से जुड़े लेखों को विशेष स्थान दिया जाएगा।
विशेष रूप से नए पत्रकारों को लिखने, अपने विचार व्यक्त करने तथा पत्रकारिता के अनुभवों एवं सामाजिक मुद्दों को शब्दों में प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। व्ही ओ एम के प्रत्येक सदस्य को इस पहल से जोड़कर लेखन और वैचारिक आदान-प्रदान की व्यापक मुहिम खड़ी करने का प्रयास किया जाएगा।
‘वॉइस ऑफ मीडिया वर्ल्ड’ के माध्यम से व्ही ओ एम के कार्यों और पत्रकारों के लिए संचालित विभिन्न पहलों की जानकारी भारत की विभिन्न भाषाओं के साथ विशेष रूप से हिंदी और अंग्रेजी में व्यापक स्तर पर पहुंचाई जाएगी। इससे भारत सहित दुनिया भर में व्ही ओ एम से जुड़े पत्रकारों, सदस्यों और मीडिया क्षेत्र के लोगों तक संगठन के कार्यों की जानकारी पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इसके माध्यम से वॉइस ऑफ मीडिया के कार्यों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने के साथ-साथ विभिन्न देशों में कार्यरत पत्रकारों को आपस में जोड़ने और संवाद का एक मजबूत मंच तैयार करने का भी प्रयास किया जाएगा।
पत्रिका की संपादक रश्मी मारवाड़ी ने कहा : “वॉइस ऑफ मीडिया वर्ल्ड केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि पत्रकारों की लेखनी और आवाज को मंच देने वाली एक वैचारिक मुहिम है। संगठन के प्रत्येक सदस्य को अपने अनुभव, विचार, कार्य और पत्रकारिता से जुड़े विषयों को सामने रखने का अवसर मिलना चाहिए, यही हमारा उद्देश्य है। विशेष रूप से नए और युवा पत्रकारों को लिखने का अवसर मिले तथा उनकी लेखनी व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचे, इसके लिए हम निरंतर प्रयास करेंगे। हिंदी, अंग्रेजी और विभिन्न भारतीय भाषाओं के माध्यम से भारत सहित पूरी दुनिया तक व्ही ओ एम के कार्यों को पहुंचाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है।”
वॉइस ऑफ मीडिया व्ही ओ एम के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले ने कहा की “पत्रकार केवल समाचार देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह समाज की सोच को सामने रखने वाला और लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ होता है। पत्रकारों की लेखनी को व्यापक मंच मिले, उनके कार्य और संघर्ष का दस्तावेजीकरण हो तथा वॉइस ऑफ मीडिया द्वारा देश और दुनिया में किए जा रहे विभिन्न उपक्रमों की जानकारी व्यापक स्तर तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से ‘वॉइस ऑफ मीडिया वर्ल्ड’ की शुरुआत की गई है। इस पत्रिका के माध्यम से प्रत्येक सदस्य और पत्रकार को सहभागी बनाने का हमारा प्रयास है। आने वाले समय में यह पत्रिका व्ही ओ एम के कार्यों की वैश्विक आवाज बने, यही हमारी अपेक्षा है।”
‘पत्रिका से जुड़े विभिन्न उपक्रमों के नियोजन एवं समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में व्ही ओ एम के नेटवर्क से लेख, समाचार, गतिविधियों की रिपोर्ट एवं पत्रकारिता से संबंधित सामग्री संकलित कर पाठकों तक पहुंचाई जाएगी।
वॉइस ऑफ मीडिया और व्ही ओ एम इंटरनेशनल फोरम के राष्ट्रीय अधिवेशन में इस पत्रिका के विमोचन के साथ पत्रकारिता, संगठनात्मक कार्य और सामाजिक सरोकारों को जोड़ने वाले एक नए माध्यम की शुरुआत हुई है। देशभर के पत्रकार और व्ही ओ एम के सदस्य इस पत्रिका के माध्यम से अपने अनुभव, कार्य और विचार साझा करेंगे, जिससे पत्रकारिता के क्षेत्र में संवाद को और व्यापक बनाने में मदद मिलेगी।
“पत्रकारों की लेखनी – पत्रकारों की आवाज – वॉइस ऑफ मीडिया वर्ल्ड” की संकल्पना के साथ शुरू हुई यह पत्रिका आने वाले समय में व्ही ओ एम के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यों को व्यापक मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

You cannot copy content of this page