Spread the love


रिपोर्ट: गुरदीप सिंह(खबर पड़ताल)
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में उप प्रधान पद के चुनाव संपन्न हुए। कई ग्राम सभाओं में उप प्रधान निर्विरोध चुने गए। इसी क्रम में ग्राम सभा नकटपुरा से निर्मल सिंह निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुए।चुनाव प्रक्रिया से पूर्व ग्राम सभा नकटपुरा के सभी नौ वार्ड सदस्यों ने ग्राम प्रधान परमजीत सिंह फौजी की उपस्थिति में अपना समर्थन पत्र निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी मास्टर खेलेंद्र ने निर्मल सिंह को उप प्रधान निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
निर्मल सिंह को समर्थन देने वालों में रिहान खान, चांद, अनम, आमीन जहां, शाहदाब अली, शहरीन और अमीर जहां सहित सभी वार्ड सदस्यों का सहयोग रहा। ग्राम प्रधान परमजीत सिंह फौजी ने उप प्रधान पद के लिए निर्मल सिंह को समर्थन देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।निर्वाचित उप प्रधान निर्मल सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने ग्रामीणों का विश्वास बनाए रखने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का भरोसा दिलाया।निर्मल सिंह के निर्विरोध उप प्रधान चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तरसेम सिंह, ग्राम प्रधान परमजीत सिंह फौजी, मेजर सिंह, मुख्तर खान, दुख्तर खान, अनीश, गुड्डू, साबिर अली, विक्की भाई, रईस खान, मकसूद भाई, डॉ. सुरजीत सिंह सहित अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

You cannot copy content of this page