Spread the love

सितारगंज  के निकट शक्ति फार्म चौकी में हरेला पर्व बड़े उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पार्टी से महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीनाक्षी विश्वास कार्यक्रम में पहुंचीं और चौकी परिसर में वृक्षारोपण किया हरेला पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीनाक्षी विश्वास ने पुलिस कर्मियों और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की मीनाक्षी विश्वास ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। पेड़ों से हमें शुद्ध वायु, हरियाली और स्वच्छ वातावरण मिलता है। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य देना है, तो प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और हरेला पर्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

You cannot copy content of this page