उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, विद्युत विभाग के खिलाफ रिपोर्ट यथाशीघ्र ही जिला प्रशासन की करनी चाहिए। उनकी लापरवाही की वजह से आज किसानो को यह खामियाजा भुगतना पड रह है । जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। आखिर कब तक किसान प्राकृतिक चुनौतियों के साथ-साथ विभागीय लापरवाही का भी सामना पड रहा है।डॉ किसानों को उनकी फसल के नुकसान के लिए कम से कम उत्तराखंड सरकार को ₹40000 प्रति एकड़ का मुआवजा मिलना चाहिए। नहीं तो यथाशीघ्र हम किसान जन एकजुट होकर उपरोक्त विभाग सहित सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे। यह बात डॉ गणेश उपाध्याय पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ने कही।
