Spread the love

रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

नानकमत्ता। नानकमत्ता साहिब स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन होने पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। छात्र संघ का निर्विरोध चुना जाना कॉलेज में छात्र एकता, आपसी सामंजस्य और नई कार्यकारिणी के प्रति विद्यार्थियों के विश्वास का संकेत माना जा रहा है निर्विरोध निर्वाचन ने जहां चुनावी प्रतिस्पर्धा को विराम दिया, वहीं नवनिर्वाचित छात्र संघ के कंधों पर जिम्मेदारियां और भी बढ़ा दी हैं अब छात्र-छात्राओं की समस्याओं को महाविद्यालय प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाना, उनके हितों से जुड़े मुद्दों को उठाना और कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने की दिशा में काम करना नई कार्यकारिणी की बड़ी चुनौती होगी।छात्रों को उम्मीद है कि नई टीम केवल पद और नाम तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर विद्यार्थियों की आवाज बनेगी और कॉलेज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगी। कैंपस में अनुशासन, शिक्षा, सुविधाओं और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देकर कार्यकारिणी अपने कार्यकाल को यादगार बना सकती है निर्विरोध चुनी गई नई छात्र संघ कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अब देखना होगा कि बिना मुकाबले मिली यह जिम्मेदारी छात्रहित में कितने दमदार अंदाज में निभाई जाती है।

You cannot copy content of this page