Spread the love


रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

सितारगंज। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे नितिन ने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी सक्रिय पहचान बनाई है। संगठनात्मक कार्यों में अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय के चलते उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी संभाला है नितिन पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के तहसील प्रमुख तथा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों पर रह चुके हैं। इन जिम्मेदारियों के दौरान उन्होंने संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए युवाओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने की दिशा में काम किया नितिन का कहना है कि संगठन किसी भी कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौंपता है, वह केवल पद नहीं बल्कि विश्वास और जवाबदेही होती है। उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में लगातार कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटे रहेंगे।उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा भविष्य में जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उनका लक्ष्य संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं को संगठन से जोड़ना और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है।

You cannot copy content of this page