Spread the love

खनन और वन विभाग के सहयोग से होगा निर्माण।

उत्तराखंड भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर शुक्रवार को अनूठी पहल करते हुए तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के सहयोग से रामनगर के आम पानी बीट गुलजार पुर के 22 हेक्टर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया जिसे संजीवनी वन के रूप में विकसित किया जाएगा, इस मौके पर खनन निदेशक राजपाल लेघा और तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस मौके पर खनन निदेशक राजपाल लेघा ने कहा की बदलते पर्यावरण के दौर में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है उन्होने कहा उनका लक्ष्य उत्तराखंड राज्य में दस लाख पौधा लगाने का है खनन निदेशक लेघा ने कहा खनन विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश में लगातार खनन से जुड़े लोगों के हित में काम कर रहा है,सरल खनन नीति के चलते इस व्यवसाय से जुड़े लोग खुश है उन्होंने कहा अच्छी खनन नीति के चलते राज्य को 1200 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है खनन निदेशक ने कहा की अच्छी खनन नीति का अन्य राज्य भी अनुसरण करने में लगे हुए है उन्होंने कहा खनन विभाग ने उत्तराखंड राज्य को हरा भरा करने का निर्णय लिया है जिसमें खनन व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ आम लोगों के जागरूक होने के साथ सहयोग की जरूरत है।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य ने कहा की वन विभाग खनन विभाग के साथ हर तरीके से सहयोग को तैयार है उन्होंने कहा वन विभाग आगे भी इस तरह से सहयोग करता रहेगा उधम सिंह नगर के खान अधिकारी मनीष परिहार ने लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा की आम लोगों को पेड़ लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करना भी जरूरी है तभी पौधारोपण करने की परिकल्पना सार्थक होगी ।

इस मौके पर वन विभाग की एसडीओ किरन शाह, नैनीताल खान अधिकारी नवीन सिंह समेत खनन व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page