Spread the love

खटीमा (अश्वनी दीक्षित 9837 929 251)सिविल कोर्ट परिसर में हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री अंजलि नोनियल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम के दौरान सुश्री अंजलि नोनियल ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और पर्यावरणीय परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण लोक पर्व है। इसका उद्देश्य प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और जनमानस को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि “हर गांव का यही पैगाम, एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरणा लेते हुए सभी को एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए इस अवसर पर न्यायालय परिसर में कुल 35 फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया कार्यक्रम में वरिष्ठ सिविल जज रिचा रावत, सिविल जज श्री प्रकाश चंद्र, तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री आशीष तिवारी, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) श्री मनमोहन सिंह, परिवार न्यायालय बार अध्यक्ष सूरज प्रकाश राणा ,सहित भारत पांडे ,केडी भट्ट, रामवचन ,इलियास सिद्दीकी, ममता शर्मा ,चंचल सिंह, स्नेहा, प्रभा ,आरती राणा, कमान सिंह धामी ,गीता शर्मा, रेखा ,प्रीती राना ,लाल सिंह, विमल कुमार ,आरबी सिंह राणा ,मीरा देवी, प्रभु दयाल, उदय कुमार, माया देवी ,नीतू राणा ,विपिन चंद्र ,आशा रानी, मैनावती राणा ,भगवती देवी, शुभम सिंह ,कमल गोस्वामी ,पिंकी राणा, रामनिवास, सहित अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने सहभागिता की हरेला पर्व के इस आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करने का संकल्प दिलाया।

You cannot copy content of this page