Spread the love

किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर पालिका निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत कर ली है।

🛑 निर्वाचन के दौरान कानून – व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी। किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है।

SSP अजय गणपति के निर्देशन में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का फोकस शांतिपूर्ण मतदान के साथ-साथ मतदाताओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर रहेगा।

निर्वाचन ड्यूटी में तैनात रहेगा भारी पुलिस बल

➡️ किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर पालिका निर्वाचन के लिए
01 पुलिस अधीक्षक,
01 क्षेत्राधिकारी,
03 निरीक्षक,
22 उपनिरीक्षक,
24 हेड कांस्टेबल,
72 कांस्टेबल,
24 महिला कांस्टेबल,
15 फायरमैन एवं 25 होमगार्ड तैनात किए गए हैं।

➡️ इसके अतिरिक्त पीएसी पुरुष की 1.5 सेक्शन एवं पीएसी महिला की 1.5 सेक्शन भी निर्वाचन ड्यूटी में तैनात रहेगी।

🛑 एसएसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखते हुए प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण एवं सकुशल निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

You cannot copy content of this page