सितारगंज आज अग्रसेन ट्रस्ट सितारगंज में भाजपा महिला मोर्चा लखपति दीदी सम्मेलन किया गया जिसमें सैकड़ो की तादाद में लखपति दीदियों ने हिस्सा लिया।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट अग्रसेन ट्रस्ट सितारगंज पहुंची और लखपति दीदियों को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि जो दीदिया लखपति बनी है उनको दूसरी महिलाओं को भी जागरूक करना चाहिए ताकि वह भी लखपति बन सके और सरकार की योजना से जुड़े और उसका लाभ ले सके।वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा
सौरव बहुगुणा के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने पर लखपति दीदियों ने उनका जोरदार स्वागत कियाकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधित में कहा कि मेरे पास बहुत सारे ऐसे विभाग हैं जिनका संबंध सीधा आम आदमी से है लेकिन जब तक हमारे जन प्रतिनिधि इन कार्यों को घर-घर तक नहीं पहुंचाएंगे इसका लाभ आम आदमी को तब तक नहीं मिलेगा। कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से ही मुझे उत्तराखंड में काम करने का मौका मिला यह मेरा सौभाग्य की सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में मैं कार्य कर रहा हूं और यहां हर समस्या का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि भट्ट की जमकर सराहना की।साथ ही इस प्रोग्राम को सफल बनाने पर उन्होंने लखपति दीदियों का आभार जताया।
लखपति दीदियों की सभा में पहुंचे। सितारगंज नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंहभारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल मुकेश सनवाल प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी जिला प्रभारी विजय लक्ष्मी चौहान पूनम जोशी मंडल प्रभारी गुरविंदर कौरजानकी कोहली आदि उपस्थित रहे।।

