Spread the love

रुद्रपुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रुद्रपुर पहुंचकर दिवंगत अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मेट्रो चौक पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चार साल बाद भी अंकिता भंडारी के परिजन न्याय पाने के लिए भटक रहे हैं।सीबीआई जांच की बेहद धीमी गति पर गोदियाल ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के मामले में सरकार बेहद संवेदनहीन है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में लीपापोती कर जांच को भटकाना चाह रही है। नगर के मेट्रो चौक पर कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर अंकिता भंडारी को दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, ,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, सुमित्तर भुल्लर, पुष्कर राज जैन,किशोर सामंत, उमा सरकार, इंदरजीत,पवन वर्मा,सुदीप ठाकुर,ज्योति टम्टा, करण गंगवार,कैलाश चंद, चंदन टम्टा,बबलू सागर,सुभाष राय और देवेंद्र कुमार समेत कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page