सितारगंज (अश्वनी दीक्षित)विकास भवन, जनपद ऊधम सिंह नगर में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ उत्तराखंड प्रांत के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू सनातनी के नेतृत्व में थारू जनजाति समाज के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में मातृशक्ति की अत्यंत प्रभावशाली एवं सम्मानजनक सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान समाज एवं संगठन के लिए समर्पित महिलाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपते हुए नियुक्ति पत्र वितरित किए गए इस अवसर पर ऊधम सिंह नगर जनपद एवं सितारगंज क्षेत्र के जिला एवं अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां प्रदान की गईं यह केवल एक बैठक नहीं, बल्कि संगठन विस्तार, सामाजिक जागरूकता और हिंदू एकता के संकल्प की मजबूत शुरुआत है बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप ताड़ियाल , प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव , प्रदेश महामंत्री अश्वनी पाठक , प्रदेश युवा सदस्य राजकुमार , प्रदेश प्रभारी विक्रांत शर्मा , प्रदेश संयोजक गौरव शर्मा , प्रदेश संगठन महामंत्री नरेंद्र रतूड़ी , प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम महाराज , वीना साहू प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, सीमा चौहान , प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, जय जोशी प्रदेश संयोजक महिला मोर्चा, बसंती देवी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, जानकी कोहली जिला प्रभारी महिला मोर्चा, विजय सिंह जिला अध्यक्ष आदि युवा सम्मिलित रहे
