Spread the love


रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

नानकमत्ता। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की ओर से नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होटल सिटी सेंटर में किया गया। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए सम्मेलन में आगामी 2027विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति पर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं ने नानकमत्ता विधानसभा सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ने और जीत हासिल करने का संकल्प लिया। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह भी देखने को मिला पार्टी नेतृत्व ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक मजबूत विकल्प के रूप में जनता के सामने रखा जाएगा कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री श्याम बाबू पांडे, प्रदेश प्रवक्ता दया शिव कॉलोनी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मंजू शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव किरण विश्वास, जिला अध्यक्ष विजय चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह, नानकमत्ता विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव सिंह चीमा, खटीमा विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश चंद्र, ललित, चंद्र सिंह और नानकमत्ता विधानसभा महामंत्री गुरनाम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं, मधु राणा की मौजूदगी और सक्रियता को लेकर उन्हें नानकमत्ता विधानसभा से आम आदमी पार्टी की संभावित प्रत्याशी के रूप में भी चर्चा में देखा गया। हालांकि, पार्टी की ओर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

You cannot copy content of this page