Spread the love


सितारगंज। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सितारगंज पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की।चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने खासतौर पर बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोका और उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की हिदायत दी। साथ ही वाहन चालकों के दस्तावेजों की भी जांच की गई और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

You cannot copy content of this page