Spread the love

सितारगंज में गर्मी के मौसम को देखते हुए श्री जगन्नाथ भक्त शिरोमणि कर्मा देवी संस्था की अध्यक्ष बीना साहू ने इंटर कॉलेज पहुंचकर बच्चों को ग्लूकोन-डी के पैकेट वितरित किए। इस दौरान विद्यालय परिवार ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया विद्यालय के प्रिंसिपल धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि बीना साहू जी द्वारा किया जा रहा यह कार्य बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्लूकोन-डी बच्चों के लिए राहत पहुंचाने का कार्य करेगा और अन्य संस्थाओं को भी इस प्रकार की सामाजिक पहल करनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय के समस्त स्टाफ की ओर से बीना साहू का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया अध्यापक मनोज जोशी ने भी संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि बीना साहू ने विद्यालय के बच्चों का विशेष ध्यान रखा है, जिसके लिए पूरा विद्यालय परिवार उनका आभारी है वहीं संस्था की अध्यक्ष बीना साहू ने कहा कि बच्चों की सेवा करने में उन्हें अत्यंत खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि हर मौसम को ध्यान में रखते हुए समाज के लोगों और संस्थाओं को जरूरतमंदों मदद करनी चाहिए।

You cannot copy content of this page