सितारगंज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गणेश महोत्सव, भक्तों ने किया प्रतिमा विसर्जन सितारगंज में हर वर्ष की भांति इस बार भी गणेश महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया 14 सितंबर को विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसके बाद लगातार पांच दिनों तक श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया गया महोत्सव के दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण शामिल हुए। भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा पूरे पांच दिनों तक सितारगंज क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही 19 सितंबर को गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। प्रतिमा को मुख्य मार्गों से होते हुए चिकाघाट स्थित कैलाश नदी तक ले जाया गया। इस दौरान भक्त ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते और झूमते नजर आए। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला चिका घाट कैलाश नदी पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। गणेश महोत्सव के समापन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
