Spread the love


रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

सितारगंज। राधाअष्टमी के पावन अवसर पर सितारगंज स्थित सनातन धर्म मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृंदावन से आए प्रसिद्ध भजन सम्राट ने भगवान श्रीकृष्ण के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया भजनों की मधुर धुनों और कृष्ण भक्ति के माहौल में मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए भजनों पर श्रद्धाल नाचते-झूमते नजर आए और पूरा वातावरण जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। भजन संध्या के दौरान भक्त देर तक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे। आयोजन के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

You cannot copy content of this page