Spread the love

जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान, विकास और जनसेवा के मुद्दों को बनाया आधार

किच्छा। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा के समर्थन में आयोजित जनसंपर्क एवं चुनावी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाकर चुनावी अभियान को गति देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, धीरेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, हिमांशु शुक्ला, विपिन जलोत्रा, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोरिया, मयंक तिवारी, पिंकी डिमरी, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, विवेक दीप सिंह, अजय तिवारी, राजेश तिवारी, तकुली, संजीव सिंह, संजीव खन्ना, रश्मि रस्तोगी, प्रीति धीर और रितु अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी संगठन के माध्यम से लगातार जनता के बीच पहुंचकर विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। किच्छा नगर की नागरिक सुविधाओं और विकास से जुड़े विषयों को भी जनता के समक्ष रखा गया।

भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का स्नेह एवं विश्वास उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सक्रिय भागीदारी की अपील की।

पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यकर्ता नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक नागरिकों से संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान चुनावी माहौल में कार्यकर्ताओं का उत्साह दिखाई दिया।

You cannot copy content of this page