Spread the love

सितारगंज के वार्ड नंबर 8 स्थित गणेश मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मोहल्ले के लोगों ने एकत्रित होकर भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ गणेश भगवान का पूजन किया तथा एक-दूसरे को मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच लोगों ने योगी आदित्यनाथ के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं कीं इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे साथ ही श्री जगन्नाथ स्वामी मां कर्मा देवी ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष बीना साहू बसंती देवी, कमला देवी, सुनीता, आशा, मंजू, जानकी देवी, विजय सहित मोहल्ले के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में देश और प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।

You cannot copy content of this page