Spread the love


रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

सितारगंज खेल प्रतिभाओं के दम पर एसएम पब्लिक स्कूल के दो होनहार छात्रों ने सितारगंज का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र आरव सिंह चौहान का सीबीएसई क्लस्टर के तहत आयोजित होने वाली योगा प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, जबकि यशदीप सिंह राणा का चयन वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। आरव कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, वहीं यशदीप देहरादून में होने वाली वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों छात्रों के चयन की खबर मिलते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और शिक्षकों व साथी विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई देकर उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद भट्ट, उप-प्रबंधक हिमांशु खर्कवाल, प्रधानाचार्य डॉ. मनिंदर सिंह गुलाटी, उप-प्रधानाचार्य तेज सिंह जीना समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाएगा। दो खिलाड़ियों के उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन को विद्यालय की खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। छात्रों की इस सफलता से अभिभावकों और विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह है।

You cannot copy content of this page