Spread the love

रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित

सितारगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली एवं ऐपण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गोल्डन पब्लिक स्कूल, सिसौना में भी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ रंगोली और ऐपण तैयार किए।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार की गई रंगोली और ऐपण का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं भी दीं विद्यालय की प्रधानाचार्य जया जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया छात्र-छात्राओं ने कलश, आरती, करवा चौथ सहित विभिन्न पारंपरिक विषयों पर ऐपण और रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बच्चों के साथ बैठकर उनकी बनाई कलाकृतियों को देखा और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा इस मौके पर ग्राम प्रधान मिथलेश देवी हरेंद्र सिंह पार्वती देवी ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह दयानंद तिवारी सत्येंद्र दिवाकर सोनू माटा श्रीकांत यादव रुक्मणी धामी आदि मौजूद रहे

You cannot copy content of this page