Spread the love

रुद्रपुर मानवता की सेवा और ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प को चरितार्थ करते हुए धरा सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट उत्तराखंड ने एक बार फिर समय पर मदद पहुंचाकर एक अमूल्य जिंदगी को बचाने में अहम भूमिका निभाई है। संस्था का हर एक सदस्य हर पल समाज के जरूरतमंदों के लिए ढाल बनकर खड़ा है।

रुद्रपुर के बाठला हॉस्पिटल में गंभीर स्थिति में एडमिट मरीज ऊषा छाबड़ा जी को आपातकालीन स्थिति में अत्यंत दुर्लभ ए-बी पॉजिटिव’ एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) की सख्त आवश्यकता थी। प्लेटलेट्स की कमी के कारण मरीज की हालत चिंताजनक बनी हुई थी और परिजन लगातार रक्तदाताओं की खोज में भटक रहे थे।

जैसे ही इस आपातकालीन और गंभीर आवश्यकता की सूचना धरा सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट उत्तराखंड को मिली तुरंत संस्था के सचिव प्रदीप सिंह खालसा ने मिलिंद छाबड़ा जी से सम्पर्क किया छाबड़ा जी ने बिना एक पल गंवाए मानवता का फर्ज निभाया। मिलिंद जी ने अपनी व्यस्तता को छोड़, केवल एक फोन कॉल पर तुरंत रक्तदान की सहमति दी और तत्काल सिविल लाइन गली नंबर 2 स्थित शहीद उधम सिंह मेमोरियल ब्लड सेंटर, रुद्रपुर पहुंचे। वहाँ उन्होंने अत्यंत सजगता के साथ मरीज के लिए सफलतापूर्वक एसडीपी (एसडीपी) डोनेट की और एक परिवार की खुशियाँ लौटने में बड़ा योगदान दिया।
धरा सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के सचिव प्रदीप सिंह खालसा ने इस सेवा कार्य की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार बेहद परेशान और असहाय महसूस कर रहा था, लेकिन संस्था के जागरूक सदस्यों और त्वरित नेटवर्क की वजह से समय रहते मरीज को प्लेटलेट्स उपलब्ध करा दी गईं। उन्होंने मिलिंद छाबड़ा जी के इस निस्वार्थ और त्वरित योगदान की जमकर सराहना करते हुए उन्हें समाज का असली हीरो बताया।
इस सराहनीय और जीवनदायिनी कार्य में हौसला अफजाई की ब्लड बैंक की टीम ने पूरी संवेदनशीलता के साथ इस प्रक्रिया को बेहद सुगमता से संपन्न कराया।
संस्था की अध्यक्ष विभा तिवारी ने इस भावुक मौके पर आम जनता और युवाओं से अपील करते हुए कहा— “रक्तदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी को जिंदगी का उपहार देना है। जब आप रक्तदान करते हैं, तो किसी के घर का दीया बुझने से बच जाता है। हमारा ट्रस्ट आगे भी इसी तरह हर जरूरतमंद की पुकार पर आधी रात को भी सेवा के लिए तत्पर रहेगा।”

मरीज के परिजनों ने इस संकट की घड़ी में देवदूत बनकर सामने आए मिलिंद छाबड़ा जी और धरा सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट की पूरी टीम का हाथ जोड़कर सहृदय आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष विभा तिवारी, सचिव प्रदीप सिंह खालसा, ओर ब्लड बैंक टीम के कर्मठ लीडर इसरार अंसारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page