Spread the love

रुद्रपुर। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर ममता रानी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया और कंप्यूटर युग की शुरुआत कर भारत को आधुनिक सोच दी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए, जिसकी बदौलत आज देश का युवा तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा देश के विकास की सोच पर आधारित रही है। जिस विकास की नींव राजीव गांधी ने रखी थी, उसी सोच को अब Rahul Gandhi आगे बढ़ा रहे हैं और देश के करोड़ों युवाओं का नेतृत्व कर रहे हैं। ममता रानी ने कहा कि राजीव गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं तथा युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा, क्योंकि कांग्रेस ही देश का सर्वांगीण विकास कर सकती है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,गोपाल भसीन,सतीश कुमार,प्रकाश शर्मा,कमल चुघ,अमन, छत्रपाल, रघुपति विश्वास, राधेश्याम, अजीत कुमार, खगनपति विश्वास, विमल घरामी, सुरजीत सिंह, नीरज, नरेश सागर, तपनदास, उमा सरकार, मोनिका ढाली, प्रीति साना, आनंद शर्मा, शिवकुमार, संजय आइस,पार्षद शुभम दास, बाबू खान,जाकिर राजा, अदनान रजा,फैज रजा और अमित कुमार समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page