Spread the love

सितारगंज में टुकटुक चालकों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर एक अहम पहल की गई है। सितारगंज थाने में टुकटुक चालकों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जिससे शहर में चलने वाले टुकटुक की पूरी जानकारी पुलिस के पास उपलब्ध रहेगी इस दौरान बड़ी संख्या में टुकटुक चालक थाने पहुंचे और अपने-अपने दस्तावेज जमा कराते हुए रजिस्ट्रेशन कराया। इस पहल का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और सवारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है टुकटुक चालक हाशिम सकलानी ने बताया कि इस तरह से रजिस्ट्रेशन होने के बाद हम चालक और सवारी दोनों ही सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कई जगह नाबालिग भी टुकटुक चला रहे हैं, जिसकी वजह से दुर्घटनाएं सामने आती हैं। अगर सभी चालकों के कागजात थाने में जमा रहेंगे तो यह भी पता चल सकेगा कि चालक कहां का रहने वाला है और शहर में कितने टुकटुक संचालित हो रहे हैं वहीं अन्य चालकों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और अवैध तरीके से वाहन चलाने वालों पर रोक लगेगी टुकटुक चालक अरविंद नगर निवासी दीपक हलदर ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस की यह बहुत अच्छी व्यवस्था है। टुकटुक चालकों के रजिस्ट्रेशन के लिए स्थाई प्रमाण पत्र ड्राइविंग लाइसेंस बीमा जैसे आवश्यक दस्तावेज मांगे जा रहे हैं इससे टुकटुक में बैठने वाला हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करेगा पुलिस की इस पहल से जहां एक ओर टुकटुक चालकों का रिकॉर्ड तैयार होगा, वहीं शहर में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

You cannot copy content of this page