Spread the love

सितारगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सितारगंज के तिरंगा चौराहे पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की कार्यक्रम के दौरान सभी ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश संवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेत्री जया जोशी, मंडल महामंत्री अमित रस्तोगी सहित सभासद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला नेत्रियां मौजूद रहीं। सभी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

You cannot copy content of this page