Spread the love


रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

सितारगंज। उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप यादव ने केक काटकर समस्त स्टाफ को फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं दीं डॉ. कुलदीप यादव ने कहा कि उप जिला चिकित्सालय में हर वर्ष इसी तरह राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर केक काटकर सभी को शुभकामनाएं दी जाती हैं और फार्मासिस्टों की भूमिका को सम्मानित किया जाता है कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के स्टाफ ने एक-दूसरे को फार्मासिस्ट दिवस की बधाई दी। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके डॉक्टर ऐरी के एन गोस्वामी चीफ फार्मासिस्ट डॉ अतुल डॉक्टर गौरव डॉक्टर सिवा अनवर फार्मासिस्ट डॉ विवेक बिष्ट फार्मासिस्ट आदि उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page