सितारगंज में मंगलवार के दिन मेडिकल स्टोर बंद रहने की समस्या को लेकर अब जनप्रतिनिधियों ने भी आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 8 के सभासद अविनाश वाल्मीकि ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्रवासियों की परेशानियों को सामने रखा प्रेस वार्ता के दौरान सभासद अविनाश वाल्मीकि ने कहा कि मंगलवार को मेडिकल स्टोर बंद रहने से शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक खराब हो जाए या रात के समय किसी मरीज को दवा की आवश्यकता पड़ जाए, तो लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाता है अविनाश वाल्मीकि ने बताया कि वह लंबे समय से मंगलवार के दिन मेडिकल स्टोर खुलवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा से जुड़ा यह मुद्दा है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता सभासद अविनाश वाल्मीकि ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब वह इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे और चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी स्तर तक संघर्ष करना पड़े, मंगलवार के दिन मेडिकल स्टोर खुलवाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे फिलहाल मंगलवार को मेडिकल स्टोर बंद रहने का मुद्दा सितारगंज में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस जनसमस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाते हैं
