रूद्रपुर ऊधम सिंह नगर।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा) के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में जिला ऊधम सिंह नगर की संगठनात्मक परिचय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली एवं प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जिला एवं मण्डल स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना, आपसी समन्वय को बढ़ावा देना तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक स्वागत एवं पदाधिकारियों के अभिनंदन के साथ हुई। इसके पश्चात संगठन की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा करते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बढ़ाने और जनसंपर्क को व्यापक बनाने पर विशेष जोर दिया। वहीं प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी ने आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही उसकी पहचान है और सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, मोर सिंह यादव, सुरेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री विशाल सिंह, शशांक वर्मा, पारस अग्रवाल, रचित सिंह, मनीष गोस्वामी, विक्की राघव, विकास पोखरिया, अंकित गोयल सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह आयोजन संगठनात्मक एकता, समर्पण और सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।



