Spread the love

खबर पड़ताल

सितारगंज क्षेत्र की समस्याओं पर उठाई आवाज सितारगंज में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक नारायण पाल ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बुरी तरह प्रभावित हो रही है और उनका भविष्य खतरे में पड़ता जा रहा है। इस पर प्रशासन को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है सिडकुल क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि ठेकेदारों द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों को अनुचित तरीके से परेशान किया जा रहा है, जबकि सरकार के द्वारा सैलरी बढ़ाने की बात तो कही गई थी, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी लागू नहीं की गई है इसके साथ ही उन्होंने आशा कार्यकर्तीयो की समस्याओं को भी गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ती पिछले करीब 35 दिनों से धरने पर बैठी हुई हैं, लेकिन सरकार या प्रशासन की ओर से अभी तक उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। उनकी मांगें सिर्फ वादों तक सीमित रह गई हैं बिजली व्यवस्था पर भी नारायण पाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है किसानों की समस्याओं को उठाते हुए उन्होंने बताया कि पहले एक एकड़ भूमि पर तीन कट्टा खाद मिलता था, लेकिन अब इसे घटाकर एक कट्टा कर दिया गया है। इससे किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है और उनकी परेशानियां दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं अंत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र की इन सभी समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है और जल्द ही इनके समाधान के लिए उचित कदम उठाने की मांग की जाएगी।

You cannot copy content of this page