Spread the love

रूद्रपुर । शिव नगर चामुंडा मंदिर के सामने स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शहर में बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान से प्रारंभ हुई इस यात्र में हजारों की संख्या में उमड़े श्याम प्रेमियों ने बाबा के जयकारों के साथ पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। निशान यात्र में महाकाल बैंड की धुन और बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया हुआ दिव्य रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।यह भव्य निशान यात्र ट्रांजिट कैंप मुख्य मार्ग से शुरू होकर शिवनगर, झील के सामने, किच्छा बायपास, डीडी चौक, अग्रसेन चौक, गांधी पार्क और महाराजा रणजीत सिंह चौक से होते हुए मुख्य बाजार पहुंची। इसके उपरांत यात्र भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी रोड और पंचमुऽी हनुमान मंदिर से होते हुए गल्ला मंडी स्थित श्री श्याम ऽाटू मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। इसके पश्चात निशान यात्र शिव नगर स्थित संकीर्तन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्र मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बाबा का स्वागत किया गया।निशान यात्र में महंत सोमनाथ जी, महंत अशोक नाथ जी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजीव गुप्ता, विकास बंसल, सुशील गाबा, संजय ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी मुख्य रूप से शामिल हुए। इनके साथ ही रणजीत राणा, पंडित राकेश शर्मा, पार्षद शुभम दास, सुरेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, हिमांशु मारवाड़ी, गगन ग्रोवर, करू मंडल, सुनील जालिम, हिम्मत राम कोली, संजय पाठक, विपिन सक्सेना और बाबूराम प्रजापति सहित भारी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे बाबा का निशान उठाए झूमते नजर आए।इस दौरान सुरजीत गुप्ता, फतेहचंद बंसल, श्रीनिवास गुप्ता, अनुज गंगवार, अजय गुप्ता, बृजेश गुप्ता, अनिल पाल, प्रकाश गुप्ता, पवन पाल, आकाश जाटव, अर्जुन गुप्ता, सुनील पाल, अंकुश परमार, अवनीश पाल, नमन गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, भानु यादव, सुनील यादव, अंशुल पाल, महेश गुप्ता, डॉ- ललित पाल, सचिन सक्सेना और विशाल गुप्ता सहित अनगिनत भक्तों ने व्यवस्थाओं में सहयोग कर पुण्य लाभ कमाया। आयोजन समिति ने बताया कि शनिवार को आयोजित होने वाले मुख्य महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

You cannot copy content of this page