Spread the love

सितारगंज( अश्वनी दीक्षित)में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापार मंडल संगठन के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में विजय गोयल को अध्यक्ष, महेश भट्ट को उपाध्यक्ष तथा पवन दीक्षित को नगर प्रवक्ता का दायित्व दिया गया इस मौके पर मुख्य रूप से पहुंचे प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल संगठन पूरे उत्तराखंड में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और हर व्यापारी की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज सितारगंज में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है और हमें पूरी उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी संगठन के विश्वास पर खरे उतरेंगे उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ समाज में बढ़ रहे नशे के खिलाफ भी अभियान चलाता है। साथ ही यदि किसी व्यापारी से कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है तो संगठन उसके खिलाफ मजबूती के साथ आवाज उठाएगा और आवश्यक कार्रवाई करेगा बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापारियों के हितों की रक्षा करने तथा एक-दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page