Spread the love

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर का बारहवीं कक्षा का परीक्षाफल सर्वोत्तम रहा। जिसमें प्राची मटेला ने ह्यूमिनिटीज में 98.6% अंक लेकर प्रथम स्थान, इशिता सैनी ने विज्ञान वर्ग में 97% अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा आस्था यादव ने वाणिज्य वर्ग में 96.8% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त 90% से भी अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 34 रही, जो कि विद्यालय के लिए एक उपलब्धि है। 28 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। सभी विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय, माता-पिता एवं गुरूजनों का नाम रोशन किया है।

विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, निरंतर प्रयास, अभिभावकों के सहयोग एवं विद्यार्थियों के अथक परिश्रम से ही यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। विद्यार्थियों को भविष्य में भी अपना लक्ष्य प्राप्त करने तथा प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहने के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि जेसीज पब्लिक स्कूल भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री सुधांशु पन्त एवं समस्त सेक्सन हैड्स ने परीक्षा में सम्मिलित सभी परीक्षार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम लाने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय ने निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर अपनी परम्परा को कायम रखते हुए पुनः शानदार परीक्षा परिणाम हासिल किया है।

You missed

You cannot copy content of this page