रिपोर्ट अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयो के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्रसेन ट्रस्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिरकत की और आंगनबाड़ी बहनों के योगदान की सराहना की। इस दौरान उन्होंने उनकी न्यायसंगत मांगों और समस्याओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष उठाकर समाधान कराने का हरसंभव प्रयास करने का भरोसा भी दिया सितारगंज से यह सितारगंज के अग्रसेन ट्रस्ट में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयो के सम्मान समारोह में मातृशक्ति के समर्पण और सेवाभाव को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयो ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की गरिमा मयी उपस्थिति रही।आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समाज के भविष्य को संवारने में उनके योगदान को देखते हुए उनके कार्यों की सराहना की कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आंगनबाड़ी बहनों को आश्वस्त किया कि उनकी न्यायसंगत मांगों और समस्याओं को लेकर वह स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से संवाद करेंगे और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे मंत्री के इस आश्वासन से अपनी मांगों के समाधान की उम्मीद लगाए बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयो को भरोसा मिला। कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण, कार्यकर्तीयो के सम्मान और उनकी समस्याओं के निराकरण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया कुल मिलाकर, सितारगंज में आयोजित यह सम्मान समारोह आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयो के योगदान को सम्मान देने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में संवाद का अवसर बना। अब सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि उनकी मांगों पर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
