रुद्रपुर। उत्तराखण्ड आबकारी आयुक्त महोदया के निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र-1 रुद्रपुर के ग्राम छतरपुर डेरा के समीप सड़क किनारे स्थित एक घर में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान घर से लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब से भरी कैन बरामद की गई।
मामले में आबकारी विभाग ने हरपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम छतरपुर डेरा, रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर को नामजद करते हुए उसके विरुद्ध उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह सहित आबकारी विभाग का स्टाफ सक्रिय रूप से मौजूद रहा।
