महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ ने कहा कि “महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं बल्कि स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनका जीवन हम सभी को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने और अपने सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।”
निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि “महाराणा प्रताप का जीवन देश और समाज के लिए समर्पण का संदेश देता है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।”
राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि “महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी समझौता नहीं किया। उनका संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।”
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, संजीव चौधरी, राजेश प्रताप सिंह, , ओमप्रकाश दुआ, गुरुचरण सिंह, दिलीप सिंह बिष्ट, महेन्द्र सिंह, मेजर सिंह, सुनीता कश्यप, कलावती, संतोष ठाकुर, सरवर हुसैन, राजेश अरोड़ा, अशोक मित्रा, नितिन शर्मा, मंगली प्रसाद,दानिश मलिक,रामचंद्र, देवकीनंदन एवं दीप हंसपाल, सर्वेश, रजनी, चंदा,हंसिनी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
