Spread the love


रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन आज यहाँ रुद्रपुर में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और अपने महबूब नेता की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का आयोजन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में किया गया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद जितेन्द्र यादव ने कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी देश के करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयाम छुए थे। आज पूरे देश का युवा और आम जनमानस उनकी जनहितैषी नीतियों की ओर बड़ी उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव जी के विचारों और समाजवादी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
जितेन्द्र यादव, तेजपाल यादव, भीमसेन, पुष्पेंद्र सिंह, मनोज, मुकेश यादव, राजपाल सिंह चीमा, जसपाल सिंह चीमा, राजीव यादव, धर्मेंद्र यादव, राजवीर मौर्य, मनी मौर्य, छत्रपाल गंगवार, पप्पू मौर्य, अजय यादव, विकास यादव, किरपाल सागर और देवेंद्र मौर्य सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page