Spread the love

रुद्रपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष कमल जिंदल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण की प्रेरणा देते हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचे और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पार्क और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं जनसेवा का संदेश दिया।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सेवा और अंत्योदय को अपने जीवन का आधार बनाया। उनके विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री तरुण दत्ता, उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, भाजपा नेत्री मीना शर्मा, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, जिला प्रकोष्ठ संयोजक राजेश तिवारी, मोटर जिला अध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत, जिला सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र चौधरी, किरण विर्क, पार्षद पवन राना, पार्षद बीनू सिंह, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page