Spread the love

रुद्रपुर। राधास्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख हजूर जसदीप सिंह गिल जी के रुद्रपुर आगमन पर विधायक शिव अरोरा ने उनसे आत्मीय भेंट कर आशीर्वाद एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने हजूर का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके रुद्रपुर आगमन को क्षेत्र के लिए सौभाग्य का अवसर बताया।
भेंट के दौरान विधायक शिव अरोरा ने हजूर जसदीप सिंह गिल से अध्यात्म, आत्मचिंतन, मानव सेवा, धार्मिक मूल्यों तथा समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने सहित विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। हजूर ने भी अध्यात्म एवं सेवा के महत्व को लेकर अपने विचार साझा किए।
राधास्वामी सत्संग ब्यास एक आध्यात्मिक संस्था है, जिसकी शिक्षाओं में संत मत की आध्यात्मिक परंपरा, ध्यान, आत्मचिंतन तथा नैतिक एवं आध्यात्मिक जीवन पर विशेष जोर दिया जाता है। संस्था के अनुसार इसका उद्देश्य व्यक्ति को अपने भीतर आध्यात्मिक खोज और ईश्वर-प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। RSSB के अनुसार इसकी शिक्षाएं किसी विशेष बाहरी वेशभूषा या कर्मकांड पर जोर नहीं देतीं और मानव जीवन को उच्च नैतिक मूल्यों के साथ जीने की प्रेरणा देती हैं।
डेरा ब्यास की परंपरा में सेवा, सादगी, ध्यान और मानवता के प्रति समर्पण को विशेष महत्व दिया जाता है। संस्था का मुख्यालय डेरा बाबा जैमल सिंह, ब्यास, पंजाब में स्थित है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि संतों का सानिध्य व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सही दिशा प्रदान करता है। आध्यात्मिक चिंतन मनुष्य को अहंकार से दूर रहकर सेवा, विनम्रता, संयम और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हजूर जसदीप सिंह जी गिल से हुई यह मुलाकात उनके लिए अत्यंत आत्मीय एवं प्रेरणादायी रही।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में आध्यात्मिकता और आत्मचिंतन का महत्व और भी बढ़ गया है। जब व्यक्ति अध्यात्म से जुड़ता है तो उसके भीतर सेवा, सद्भाव और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होती है।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने हजूर जसदीप सिंह  गिल जी का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए समस्त क्षेत्रवासियो के सुःख समृद्धि की कामना।

You missed

You cannot copy content of this page