रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित 

सितारगंज। क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित न रखते हुए बच्चों के साथ संवाद और उनके मन की बात जानने की एक सराहनीय पहल सामने आई है सितारगंज कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास पहुंचे, जहां उन्होंने छात्राओं के साथ समय बिताया और उनके पसंदीदा खाने के बारे में जानकारी ली। छात्राओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए कोतवाल सुंदरम शर्मा ने छात्रावास की करीब 350 छात्राओं को पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक वितरित की। इस दौरान छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे छात्रावास के प्रिंसिपल ललित कोहली ने बताया कि कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा अक्सर विद्यालय में आते रहते हैं। वह छात्राओं के साथ बैठकर बातचीत करते हैं और उन्हें अच्छी बातें समझाने के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाल साहब ने छात्राओं के साथ बैठकर उनके मन की बात जानी और उनसे पूछा कि उन्हें खाने में क्या पसंद है। छात्राओं ने पिज्जा खाने की इच्छा जताई, जिसके बाद कोतवाल सुंदरम शर्मा ने छात्रावास में करीब 350 छात्राओं के लिए पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की प्रिंसिपल ललित कोहली ने कहा कि कोतवाली प्रभारी का छात्राओं के प्रति यह स्नेह और सहयोग सराहनीय है उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को जब भी किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत होती है, तो कोतवाल सुंदरम शर्मा उनकी सहायता के लिए आगे आते हैं और विद्यालय को भी पूरा सहयोग प्रदान करते हैं इस पहल से छात्रावास की छात्राएं बेहद प्रसन्न नजर आईं पुलिस अधिकारी द्वारा छात्राओं के साथ समय बिताना, उनकी पसंद जानना और उनकी खुशियों का ध्यान रखना समाज में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा मैडम मोनिका पांडे प्रिंसिपल ललित कोहली स्कूल का समस्त स्टाफ एस एस आई बबीता टमटा एवं स्कूल की समस्त छात्राएं उपस्थिति रही