Spread the love

सितारगंज रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उठाया ध्वज जिसको ढोल लंगड़ों और बैंड बाजो के साथ मुख्य मार्गो से होते हुए रामलीला मंच पर पहुंचाया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल और नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया रामलीला कमेटी के पदाधिकारी त्यागी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी रामलीला मंचन के लिए वृंदावन से कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है उन्होंने बताया कि आगामी श्राद्ध पक्ष को देखते हुए हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार श्राद्ध शुरू होने से पहले ही ध्वज पताका उठाने की परंपरा निभाई गई है, क्योंकि श्राद्ध पक्ष के दौरान ध्वज पताका नहीं उठाई जा सकेगी उन्होंने बताया कि ध्वज पताका स्थापित होने के बाद रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी की जा सकेंगी और इसके उपरांत सुविधानुसार रामलीला का शुभारंभ किया जा सकता है कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page