Spread the love

न्याय यात्रा देश की 100 लोकसभा सीटों तथा 337 विधानसभाओं से गुजरेगी:अलका पाल

बाजपुर।उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बाजपुर विधानसभा कांग्रेस कमेटी की पीसीसी प्रभारी अलका पाल ने शुगर फैक्ट्री के गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्प लिया। उन्होंने कहा मणिपुर से मुंबई महाराष्ट्र तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मिल का पत्थर साबित होगी उन्होंने बताया 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक 6700 किमी.लंबी 66दिनों तक चलने बाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी । यात्रा 100 लोकसभा सीटों की 337 विधानसभा सीटों से होकर गुजरती हुई मुंबई महाराष्ट्र में समाप्त होगी।अलका पाल ने बताया यात्रा का उद्देश्य सामाजिक न्याय,आर्थिक न्याय, राजनीतिक न्याय के साथ बेरोजगारी, संविधान और लोकतंत्र बचाव का उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा जिस तरह से देश में भाजपा ने आज संप्रदायबाद और क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है,ऐसे में देश का बेरोजगार अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मणिपुर की निर्वस्त्र बहनों की घटना, जंतर मंतर पर न्याय की गुहार लगाती महिला पहलवान, इस बात की गवाही देता है अब देश में न्याय कितना महंगा हो गया है।कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा शोषित और वंचितों को न्याय दिलाने का काम करेगी। इस मौके पर सत्यवान गर्ग,डीके जोशी,पवन शर्मा,नजमा शेख,रश्मि मेंहरा,राकेश लखेड़ा,पार्वती,जीत सिंह,यशोदा जोशी,जुम्मा भारती,वीर सिंह,अली मूर्तियां,महेश कुमार आशू, कमल तोमर,भगवान सिंह,अभिषेक तिवारी,बालवीर कालू,नितिन बिष्ट आदि मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page