खटीमा में नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा ने आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा आयोजित पोषण मेला एवं गोद भराई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सहभागिता निभाई। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण की एवं सभी बेटियों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उपस्थित मातृशक्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उनको किसी भी क्षण आवश्यकता पड़ने पर याद करने को कहा। साथ ही हर आंगनबाड़ी केंद्र में सुलभ शौचालय निर्माण होना चाहिए।

नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने खटीमा में पोषण मेले का किया शुभारंभ
नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने खटीमा में पोषण मेले का किया शुभारंभ