Spread the love


गदरपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका परिषद गदरपुर द्वारा पुलिस स्टेशन के निकट पार्किंग में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारत सरकार की विभिन्न संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाने हेतु स्टाल लगाये गये। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक अरविन्द पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा एवं एसडीएम गौरव पांडेय द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, जिला उद्योग केंद्र उधम सिंह नगर, विद्युत विभाग, पूर्ति निरीक्षक, जल संस्थान, बाल विकास परियोजना विभाग, आयुषमान कार्ड, स्वयं सहायता समूह ,स्वच्छता सम्बन्धित एवं आरबीआई के माध्यम से बैंक की योजनाओं की जानकारी देने वाले बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं की जनमानस को प्रचार-प्रसार के माध्यम से जानकारी दी गयी। नगर निकाय संचालित योजना में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत भवन पूर्ण होने पर 50 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय बनाने वाले 45 लाभार्थियों, 03 स्वयं सहायता समूह 10 स्ट्रीट बैण्डर्स पी०एम०स्व निधि के अन्तर्गत, स्वतः रोजगार योजना के अन्तर्गत 02 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेश खुराना,सुभाष गुम्बर, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, पंकज सेतिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश भुड्डी,परमजीत सिंह, मनोज गुम्बर, सतीश मिड्डा, अशोक हुड़िया, आरती, कविता, निकाय कर्मि विजेन्द्र कुमार, मुकेश भण्डारी, मुकेश कुमार, दीपेश जोशी, तौफीक, अरूण, राजकुमार, राहुल उदेश, नन्हें राजू के अलावा आंगनबाड़ी एवं आशा वर्कर उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page