गदरपुर । पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में मोनाड पब्लिक स्कूल गदरपुर उधम सिंह नगर के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 पदक प्राप्त कर स्कूल के अलावा अपने माता-पिता का नाम रौशन किया गया । आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन में मोनाड पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा 10 स्वर्ण,चार रजत एवं चार कांस्य पदक जीते । जिसमें दिशा रावत, माही, अनन्या, मान्या, मुक्ता, जतिन, समृद्ध ,जिक्रान अली, अगम एवं समर ने स्वर्ण, दिशा, आकाश, अंजलि एवं आराध्या ने रजत , प्राची ,अवनीत कौर, ऋषभ, सहजपाल, दिलजोत ने कांस्य पदक जीते । बच्चों की उपलब्धि पर कोच पूजा महर, प्रधानाचार्य नेहा भारद्वाज तथा स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा छात्र-छात्राओं को इस शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई । प्रबंधन समिति द्वारा आगामी होने वाले टूर्नामेंटों में बढ़ चढ़कर भाग लेने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया।

पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में मोनाड पब्लिक स्कूल का रहा शानदार प्रदर्शन प्रतियोगिताओं में जीते 18 पदक